*अकिल एड़पा (Akil Edpa) कार्यक्रम के तहत चिन्हित विद्यालयों में पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारी, बच्चों को पढ़ाया विषय का पाठ्यक्रम*
……………………..
*उपायुक्त की विशेष पहल पर शुरू हुआ कार्यक्रम*
………..
*जिले के 55 विद्यालयों के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित*
……………………….
*आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल करने का लक्ष्य*
——————
*लोहरदगा।*
उपायुक्त संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन में तैयार किए गए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम “अकिल एड़पा (Akil Edpa)” के तहत जिले में प्रत्येक गुरुवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा आवंटित विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाने एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने की शुरुआत की गई है।
इसी क्रम में आज जिले के 55 चिन्हित विद्यालयों में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से प्रशासनिक पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में पहुंचे। पदाधिकारियों ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक कठिनाइयों को समझते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की।
*शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जांच*
विद्यालय पहुंचने के बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम पदस्थापित शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों के संबंध में उनके अनुपस्थित रहने के कारणों की जानकारी ली गई।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं एवं 12वीं में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या तथा अनुपस्थित विद्यार्थियों के कारणों की जानकारी ली गई। ऐसे विद्यार्थी जो लगातार तीन दिनों से अधिक समय से विद्यालय से अनुपस्थित हैं, उनके अभिभावकों से फोन पर संपर्क कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। जिन अभिभावकों से फोन पर संपर्क नहीं हो सका, उनके घर जाकर उन्हें बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं विद्यालय आने के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया।
*विद्यालय की भौतिक स्थिति का लिया जायजा*
पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय भवन एवं कक्षाओं की भौतिक स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान शौचालय, रनिंग वाटर, विद्युत व्यवस्था, पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधनों, चाक-बोर्ड, मैप, लाइब्रेरी, डिजिटल टूल्स सहित अन्य उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली गई।
*समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने पर जोर*
पदाधिकारियों ने संबंधित विषयों के पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी लेते हुए यह भी जाना कि पाठ्यक्रम निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा हो रहा है या नहीं। साथ ही विद्यालय के पूर्व परीक्षा परिणामों की भी जानकारी ली गई।

विद्यार्थियों से संवाद कर यह जानने का प्रयास किया गया कि उन्हें किन विषयों अथवा अध्यायों को समझने में कठिनाई हो रही है तथा कहीं किसी प्रकार की भाषाई बाधा तो नहीं है। पदाधिकारियों ने शिक्षकों के साथ चर्चा कर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक उपाय करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के तहत प्रतिनियुक्त प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों में पाठ्यक्रम को समय पर पूरा कराने के साथ-साथ विद्यार्थियों को परीक्षा की दृष्टि से बेहतर तैयारी कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
*मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पढ़ाए जा रहे महत्वपूर्ण विषय*
मैट्रिक परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान एवं जीव विज्ञान जैसे विषय पढ़ाए जा रहे हैं।
वहीं, इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भौतिकी, रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, बिजनेस मैनेजमेंट, इतिहास, भूगोल, अकाउंटेंसी सहित अन्य प्रस्तावित विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना, उनकी विषयगत कठिनाइयों का समाधान करना, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करना है।
*इन पदाधिकारियों को दी गई है जिम्मेदारी*
“अकिल एड़पा” कार्यक्रम को उसके निर्धारित उद्देश्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला के उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उराँव, डीटीओ जया संखी मुर्मू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आलोका चौधरी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला योजना पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्त्ता अभिनीत सूरज, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रीसेती भार्गवी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अंचल अधिकारी (कैरो, भंडरा, लोहरदगा एवं सेन्हा), बीडीओ (भंडरा, कैरो एवं सेन्हा), नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा अधीक्षक, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सीमा लकड़ा, डीपीएम जेएसएलपीएस, एडीपीओ शिक्षा, एपीओ शिक्षा एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लोहरदगा को दी गई है।
प्रत्येक प्रशासनिक पदाधिकारी को 1 से 3 विद्यालय आवंटित किए गए हैं।
*“अकिल एड़पा” कार्यक्रम के तहत चिन्हित 55 विद्यालय*
• वंशीधर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, भंडरा
• प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, हनहट
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, रामपुर
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, बसरी नगरा
• उत्क्रमित राजकीयकृत बुनियादी उच्च विद्यालय, सेन्हा
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, सिठियो
• राजकीयकृत +2 लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय, भंडरा
• पीएम श्री उत्क्रमित राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, बिटपी
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, नगजुआ
• उत्क्रमित राजकीयकृत उर्दू उच्च विद्यालय, गाराडीह
• नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, लोहरदगा
• राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, बमनडीहा चट्टी
• जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नदिया हिन्दू, लोहरदगा
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, अरकोसा
• एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), कुजरा
• पीएम श्री उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, कुजरा
राजकीयकृत चुन्नीलाल +2 उच्च विद्यालय, लोहरदगा
• उत्क्रमित सरकारी +2 उच्च विद्यालय, सलगी
• प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, मक्का
• प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, गगेया
• +2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, इरगांव
• पीएम श्री उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, चितरी डाडू
• आश्रम आवासीय विद्यालय, परहेपाट
• राजकीयकृत +2 एसएस उच्च विद्यालय, किस्को

• उत्क्रमित सरकारी उच्च विद्यालय, ठकुराइनडेरा
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, मुरकी तोड़ार
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, चितरी
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, हेन्जला
• उत्क्रमित सरकारी उच्च विद्यालय, मसमानो
• कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भंडरा
• झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कैरो
• पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, किस्को
• कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुडू
• केजीबीवी (KGBV) सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, लोहरदगा
• पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेन्हा
• झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पेशरार
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, शाहबुटी
• उत्क्रमित राजकीयकृत बुनियादी उच्च विद्यालय, चीरी
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, दुग्गू
• उत्क्रमित राजकीयकृत उर्दू उच्च विद्यालय, चरहू
• +2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कुडू
• प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, कुजी
• कस्तूरबा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका, लोहरदगा
• उत्क्रमित सरकारी उच्च विद्यालय, बदला
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, सेमरा
• प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, किस्को
• राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा

• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, हेसापीढी
• +2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, मुंगो
• डॉ. अनुग्रह नारायण +2 उच्च विद्यालय, कैरो
• राजकीयकृत +2 नंदलाल उच्च विद्यालय, अर्रू
• सरकारी गांधी मेमोरियल +2 उच्च विद्यालय, माराडीह कुडू
• पीएम श्री उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, जिंगी
• उत्क्रमित राजकीयकृत उच्च विद्यालय, आकाशी
• एसटी (ST) आवासीय विद्यालय, किस्को
*ऑनलाइन कक्षाएं भी होंगी प्रारंभ*

जिला प्रशासन की ओर से विषयवार शिक्षकों का पैनल तैयार किया गया है। शिक्षको द्वारा इंटरैक्टिव पैनल (Digital medium) के जरिये विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा।
_*जिला प्रशासन का प्रयास है कि “अकिल एड़पा” कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और विद्यालयों के बीच सीधा समन्वय स्थापित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए और आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले का परिणाम शत-प्रतिशत करने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।*_






























































Total Users : 1121870
Total views : 2941178