तिलरा में वज्रपात से गाय की मौत
मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान का असर करमा-खैरा मुख्य मार्ग पर भी देखने को मिला। लराही के समीप तेज हवा के कारण सड़क किनारे लगे दर्जनों पेड़ धराशायी होकर सड़क पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
पेड़ों के सड़क पर गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का प्रयास शुरू किया, ताकि आवागमन सामान्य हो सके।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने और आवागमन सुचारू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पेड़ों के गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए समय रहते आवश्यक कार्रवाई जरूरी है।
तिलरा में वज्रपात से गाय की मौत
वहीं, मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलरा गांव में मंगलवार को वज्रपात की घटना में राघो प्रजापति की गाय की मौत हो गई। बताया गया कि घटना के समय गाय खेत में खुली हुई थी और आसपास कोई चरवाहा मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
घटना के बाद पशुपालक परिवार में मायूसी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कर नियमानुसार पशुपालक को सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण पशुधन की क्षति होने पर प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने अंचल प्रशासन से मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर पीड़ित पशुपालक को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।






















Total Users : 1121975
Total views : 2941319