16 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन, तीन वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम में करियर बनाने का अवसर
चतरा। चतरा कॉलेज के बीसीए संभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-29 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा ने बताया कि बीसीए तीन वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम है। कंप्यूटर शिक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह बेहतर अवसर है। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।






















Total Users : 1120438
Total views : 2939352