Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने राज्य स्तरीय साइकिलिस्ट सुश्री शांति कुमारी को भेंट की साइकिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

*लोहरदगा।*जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से राज्य स्तरीय साइकिलिस्ट सुश्री शांति कुमारी को साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने साइकिलिस्ट सुश्री शांति कुमारी से मुलाकात कर उन्हें साइकिल सौंपी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने से उनकी प्रतिभा को और निखारने में मदद मिलेगी। उन्होंने सुश्री शांति कुमारी के खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

शांति कुमारी कुडू प्रखंड के लावागाई ग्राम की निवासी हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, हिंडाल्को के सीएसआर हेड नीरज कुमार, साइकलिस्ट शांति कुमारी समेत अन्य उपस्थित रहीं

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment