Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका 2027 तहत लोहरदगा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*

*जिला जनगणना हस्तपुस्तिका 2027 तहत लोहरदगा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन*

=============

लोहरदगा।

 

लोहरदगा जिले में जनगणना हस्तपुस्तिका-2027 के महत्वपूर्ण कार्य को त्रुटिरहित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में चार्ज पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी लोहरदगा जितेंद्र मुंडा एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय कर्मी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी आंकड़ों को पूर्ण सटीकता एवं समयबद्धता के साथ दर्ज करने का निर्देश दिया।

 

डिजिटल भारत पहल के तहत जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित संपूर्ण कार्य इस बार आधुनिक मोबाइल ऐप एवं विशेष वेब पोर्टल के माध्यम से निष्पादित किया जाना है। इस हेतु आंकड़ों के संकलन के लिए संदर्भ तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के दौरान जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के व्यापक डेटाबेस को अद्यतन करने के लिए ग्राम निदेशिका तथा नगर निदेशिका तैयार करने से संबंधित तकनीकी व व्यावहारिक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।

 

ग्राम निदेशिका के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, जैसे- शैक्षणिक संस्थान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल व्यवस्था, संचार साधन, बैंकिंग व डाक सुविधाएं, विद्युत आपूर्ति, भूमि उपयोग का स्वरूप तथा मुख्य कृषि उत्पादों से संबंधित विस्तृत आंकड़े संकलित किए जाएंगे। वहीं नगर निदेशिका के तहत शहरी निकायों की भौगोलिक व जलवायु स्थिति, आधारभूत संरचना, शैक्षणिक व बैंकिंग सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़ा संपूर्ण ब्योरा एकत्र किया जाएगा।

 

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय- झारखंड, रांची से आये प्रशिक्षक गजेंद्र गुप्ता-उप निदेशक तथा संजीव कुमार मांझी- सांख्यिकीय अन्वेषक द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को मोबाइल ऐप के संचालन, डेटा एंट्री की बारीकियों और तकनीकी समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment