विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और बाल अधिकारों की दी जानकारी
गिद्धौर (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के तत्वावधान में जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत आर.एस.वाई. पब्लिक स्कूल, रूपिन में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व पी.एल.वी. पवन कुमार ने किया।
शिविर में स्कूली बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, नशा मुक्ति, साइबर अपराध, बाल अधिकार सहित स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पी.एल.वी. पवन कुमार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं आदर्शों से अवगत कराना है। उन्होंने ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त करो’ का संदेश देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने, चरित्र निर्माण करने तथा देश सेवा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




















Total Users : 1182198
Total views : 3015498