करमा और मझगांव पंचायत के ग्रामीण परेशान, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत करमा एवं मझगांव पंचायत में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को बारिश के साथ आई तेज आंधी के बाद क्षेत्र में करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। काफी इंतजार के बाद बिजली बहाल हुई, लेकिन इसके बाद लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली फॉल्ट और पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। बिजली पर निर्भर उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले में तत्काल जांच कर फॉल्ट एवं लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की है। साथ ही दोनों पंचायतों में बिजली व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करने की मांग भी उठाई है।





















Total Users : 1182175
Total views : 3015469