Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् को लेकर निकाला पैदल मार्च, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सिमरिया (चतरा)। 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की डी समवाय, शिला के तत्वावधान में गुरुवार को सिमरिया प्रखंड के शिला स्थित ज्ञान भारती विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, हर घर तिरंगा एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी मुख्यालय के कमांडेंट संजीव कुमार के निर्देश पर किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट उत्तम कुमार पॉल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके बाद हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शिला बाजार तक पैदल मार्च निकाला गया। इसमें एसएसबी के निरीक्षक सामान्य विजय पाल सहित कुल 20 जवानों ने भाग लिया। जवानों ने लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के प्रति जागरूक किया।

मौके पर लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment