Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फ्लाई ऐश लदे हाइवा की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

10 दिनों के भीतर हाइवा से दो मौत, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

इटखोरी (चतरा)। चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भद्रकाली कॉलेज के पास गुरुवार अहले सुबह फ्लाई ऐश लदे हाइवा की टक्कर से 85 वर्षीय सहदेव राणा की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी सहदेव राणा सुबह कहीं जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।

बताया गया कि हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही सहदेव राणा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को सदर अस्पताल, चतरा भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

10 दिनों में हाइवा से दो लोगों की मौत

घटना के बाद क्षेत्र में हाइवा परिचालन को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवा क्षेत्र में काल बन चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 10 दिनों में हाइवा की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment