Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

चेंबर ऑफ कॉमर्स की सातवीं मासिक बैठक आयोजित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला-चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की सातवीं मासिक बैठक बस स्टैंड स्थित विनायक होटल में अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एफजेसीसीआई सह नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं चेंबर की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई नए प्रस्तावों पर सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 15 अगस्त को सुबह 8:40 बजे चेंबर कार्यालय के सामने झंडोत्तोलन किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को लेकर फूड सेफ्टी विभाग, माप-तौल विभाग,उद्योग विभाग एवं विशेष रूप से बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में एफजेसीसीआई सह नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने चेंबर के सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य नियमित बैठकों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और चेंबर की प्रत्येक गतिविधि में सहयोग करें, ताकि व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से संबंधित विभागों के समक्ष रखा जा सके।
बैठक में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश लाल, अभिजीत जायसवाल, बबलू वर्मा, सचिव प्रणय कुमार, सहसचिव राहुल केसरी, पीआरओ रितेश कुमार, मीडिया प्रभारी मनीष केशरी सहित कार्यकारिणी सदस्य मुन्नीलाल साहू, पंकज खंडेलवाल, आदित्य गुप्ता, अमित मंत्री, अनिकेत कुमार, गुरमीत सिंह एवं विकास सिंह के साथ साथ उपसमिति के सदस्यों में दिनेश कुमार, शेखर अग्रवाल, पंकज सोनी, शाहनवाज एवं शंकर लाल जाजोदिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा चेंबर की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment