ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल कुटमू मे लगा झारखण्ड शहीदो की जीवन प्रदर्शनी अनुशासन छात्रों के जीवन के लिए आवश्यक – धर्मराज महतो
लोहरदगा, ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कुल कुटमू लोहरदगा मे स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मे शहीदो का जीवन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रारम्भ मे प्रदर्शनी अवलोकन के लिए आए हुए सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व सैनिक धर्मराज महतो को पुष्प का पौधा देकर स्वागत किया गया उसके पश्चात बच्चों द्वारा तैयार किए गए शहीदों का जीवन प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया, प्रदर्शनी मे विद्यालय कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा छः तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और झारखण्ड से जुड़े हुए स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिद्धू – कान्हू,भगीरथ मांझी, निलांबर – पीतांबर, बीर बुद्धू भगत, पाण्डेय गणपत राय,जतरा टाना भगत, शेख भिखारी आदि के जीवन और उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम मे दिए गए योगदान को छात्रों ने बतलाया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की किसी भी चीज को प्राप्त करने के लिए उस व्यक्ति मे अनुशासन का होना बहुत जरुरी है, छात्र जीवन मे अध्यन करने वाले छात्रों के लिए अनुशासन का महत्व अत्यधिक है क्योंकि अनुसाशन ही अच्छी शिक्षा के लिए पहली सीढ़ी है अगर बच्चे अनुशासन मे रहते है तो उनका अध्ययन स्वतः ही सफल हो जाएगा, बीर स्वतंत्रता सेनानीयों ने आजादी को प्राप्त करने के लिए अंग्रेजो का बिरोध अनुशासन मे रहकर योजनबद्ध तरीके से किया तब जाकर उन्हें सफलता मिली और आज हम आजादी मे रहकर अपना जीवन ब्यतीत कर रहे | विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर कुमार ने कहा की वर्तमान समय मे बच्चों को आजादी का महत्व और झारखंण्ड के बीर शहीदों के जीवन और उनके बलिदान को बच्चे अच्छी तरह समझ सके इसलिए शहीदो का बलिदान जीवन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अंत मे प्रदर्शनी मे प्रथम द्वितीय और त्रित्य स्थान प्राप्त करने वाले अनीस उरांव, आरोही उरांवऔर बुलबुल उरांवऔर को मैडल देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया | कार्यक्रम विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका और विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे




















Total Users : 1121975
Total views : 2941319