*”JPSC मामले में हेमंत सरकार ने त्वरित कार्रवाई की – 20 गिरफ्तार, ED जांच शुरू” – सांसद सुखदेव भगत*
*”राहुल गांधी ने साफ कहा – शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं”*
*लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत* ने JPSC छात्र आंदोलन और सरकार की कार्रवाई पर कहा की हेमंत सोरेन जी स्वयं बहुत संवेदनशील हैं। उन्होंने पूरी तत्परता और सतर्कता से कार्रवाई की है। आपने देखा होगा JPSC के जो अध्यक्ष रहे थे वो कल CID ने गिरफ्तार किया। टोटल 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।उन्होंने बताया, “ED ने केस भी दर्ज कर लिया है। ED की एंट्री हो गई है।
छात्रों के आंदोलन पर श्री भगत ने कहा, राहुल गांधी जी ने कहा – कोई भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन है तो उस पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं होगा। राहुल गांधी जी ने आंदोलनकारी छात्रों से बातें भी कीं।सांसद ने आरोप लगाया, छात्र बहुत शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। लेकिन BJP युवा मोर्चा और उनकी अनुषांगिक इकाईयां एक स्पेस ढूंढ रही थीं। वो नहीं चाहते थे कि समस्या का निदान हो। सीमावर्ती क्षेत्रों से लोग लाए गए थे। उपद्रवी तत्व छात्र नहीं थे।श्री भगत ने कहा, “हेमंत सोरेन जी ने IIM, XISS और मैनेजमेंट के लोगों के साथ छात्रों से भी सुझाव मांगे। बहुत ट्रांसपेरेंट तरीके से काम हो रहा है। CID भी बहुत ट्रांसपेरेंट तरीके से काम कर रही है।






















Total Users : 1121975
Total views : 2941319