Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर उपायुक्त ने किया परेड रिहर्सल का निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*लोहरदगा।* स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उपायुक्त ने परेड में शामिल जवानों एवं प्रतिभागियों द्वारा किए जा रहे मार्च-पास्ट तथा अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परेड की तैयारी, अनुशासन, कदमताल, सलामी एवं समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उपायुक्त ने निदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाए। समारोह के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

उन्होंने परेड में शामिल सभी प्रतिभागियों को बेहतर तैयारी के साथ रिहर्सल करने तथा समारोह के दिन अनुशासन एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, मंच व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, संबंधित परेड की टुकड़ियां व संबंधित विद्यालयों के बच्चे उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment