Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हाइवा चतरा छोड़ो आंदोलन चौथे दिन भी जारी, कोयला-फ्लाई ऐश ढुलाई ठप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रदर्शन, सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतार

सिमरिया (चतरा)। कोयला एवं फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग के विरोध में चल रहा ‘हाइवा चतरा छोड़ो’ आंदोलन बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन जारी रहने के कारण कोयला एवं फ्लाई ऐश की ढुलाई प्रभावित रही।

ढुलाई बंद रहने के कारण टंडवा से सेरनदाग, मिश्रौल, धनगड्डा और सिमरिया तक कोयला एवं फ्लाई ऐश वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कोयला एवं फ्लाई ऐश की ढुलाई बाधित होने से सीसीएल, एनटीपीसी और ट्रांसपोर्टरों को प्रतिदिन लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया जा रहा है।

जानकारों के अनुसार, सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब एक हजार हाइवा से लगभग 25 हजार टन कोयला कटकमसांडी रेलवे साइडिंग तक पहुंचाया जाता था। आंदोलन के कारण पिछले चार दिनों से यह परिवहन ठप पड़ा है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा ने कहा कि जिला प्रशासन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आंदोलनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कई वर्षों से कोयला ढुलाई जारी है। उनके अनुसार, कोल वाहनों के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन मृतकों के आश्रित परिवारों के लिए प्रशासन, सीसीएल एवं एनटीपीसी की ओर से अब तक कोई स्थायी क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा नीति निर्धारित नहीं की गई है। इसके कारण मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।

आंदोलनकारियों ने हजारीबाग जिले से निकलने वाले कोयले की सिमरिया मार्ग से ढुलाई तत्काल बंद करने तथा सिमरिया-चतरा सड़क पर कोल वाहनों, फ्लाई ऐश वाहनों एवं अन्य भारी वाहनों का परिचालन बंद करने की मांग की है।

ग्रामीण सड़क से कोयला ढुलाई का आरोप, ग्रामीणों ने रोका वाहन

इधर, सूत्रों के अनुसार सिमरिया चौक पर आंदोलन के कारण कथित रूप से ग्रामीण सड़कों से कोयले की ढुलाई किए जाने की सूचना सामने आई है। बताया गया कि रात के अंधेरे में पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह मार्ग से कोयला ढोया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण सड़क पर उतर आए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने कई हाइवा चालकों को दोबारा इस सड़क से कोयला ढुलाई नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। मामले को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment