Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एनएमएमएसएस परीक्षा में माधवी ने हासिल किया जिले में दूसरा स्थान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मध्य विद्यालय की छात्रा ने मेधा के दम पर बढ़ाया विद्यालय और क्षेत्र का मान

प्रतापपुर (चतरा)। राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के तहत आयोजित परीक्षा 2025-26 में मध्य विद्यालय प्रतापपुर की कक्षा आठवीं की छात्रा माधवी कुमारी, पिता सुशील कुमार पाण्डेय, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चतरा जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को चार वर्षों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

माधवी की उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मध्य विद्यालय प्रतापपुर के विद्यालय परिवार ने माधवी कुमारी एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने कहा कि माधवी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि माधवी आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करती रहेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment