सिमरिया (चतरा)। सिमरिया डिग्री महाविद्यालय में सत्र 2026-30 के नवांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत को लेकर मंगलवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर की। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मिथलेश कुमार ने नवांकित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के नियम-कायदे, अनुशासन, कक्षा संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. चंदन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान प्रो. युगेंद्र प्रसाद वर्मा एवं प्रो. अमिताभ कुमार सिन्हा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय जीवन एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
हिंदी विभाग के प्रो. अजय कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य को आकार देने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने तथा ज्ञान, अनुभव एवं आत्मविश्वास अर्जित करने की अपील की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. अजय कुमार सिंह ने किया। समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





















Total Users : 1182195
Total views : 3015495