Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पावर हाउस का 17 अगस्त को घेराव व तालाबंदी की घोषणा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पूर्व मुखिया बोले- पावर ग्रिड से नहीं जुड़ने तक जारी रहेगा आंदोलन

इटखोरी (चतरा)। परसौनी पंचायत के पूर्व मुखिया श्याम प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आगामी 17 अगस्त को विद्युत विभाग के पावर हाउस इटखोरी का घेराव एवं तालाबंदी करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में पत्र के माध्यम से चतरा उपायुक्त, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों को सूचना दी गई है।

श्याम प्रसाद सिंह ने कहा कि इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में ही चोरकारी पावर ग्रिड स्थापित है, जहां से पूरे जिले को निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके बावजूद इटखोरी प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं की मांग है कि इटखोरी को भी चोरकारी पावर ग्रिड से जोड़ा जाए, ताकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो सके। पूर्व मुखिया ने स्पष्ट किया कि जब तक इटखोरी को पावर ग्रिड से नहीं जोड़ा जाता, तब तक तालाबंदी का आंदोलन जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment