Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वाहन जांच में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन अपराधी गिरफ्तार

On: April 11, 2026 11:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद, कई वारदातों का किया खुलासा

इटखोरी (चतरा)। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इटखोरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार करनी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम प्रशांत कुमार यादव उर्फ माईकल, सूरज कुमार एवं बहादुर कुमार राणा, सभी निवासी शहरजाम (इटखोरी) बताया। पुलिस द्वारा वाहन के कागजात मांगने पर तीनों कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तलाशी के दौरान सूरज कुमार के पास से नेवी ब्लू रंग का रेडमी मोबाइल तथा बहादुर कुमार राणा के पास से भूरा रंग का ओप्पो मोबाइल बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल और अपाची मोटरसाइकिल चोरी की है। उन्होंने यह भी कबूल किया कि वे मिलकर बाइक चोरी और राहगीरों से मोबाइल छीनने की कई घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी के सामान बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे। इस संबंध में तीनों के विरुद्ध इटखोरी थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, हवलदार दुखीराम महतो, मनदीप राम, ओमप्रकाश यादव, सुनील कुमार, अंगद कुमार एवं रवि सिंह शामिल थे। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

इसे भी पढ़ेः- मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

इसे भी पढ़ेः- मुर्गी फार्म में देर रात लूट, मजदूरों से मारपीट, 400 से अधिक मुर्गियां, बाइक व सामान लेकर फरार बदमाश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

गांव में महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की प्रेस वार्ता, महिलाओं को 33ः आरक्षण मिलने पर जताई खुशी

सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

सहायक अध्यापकों का आंदोलन तेज, 18 अप्रैल से आमरण अनशन की तैयारी

रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बाल विवाह मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच तेज, पुलिस कर रही कार्रवाई

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 470 लोगों की जांच

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ब्रम्हर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का ब्लॉक गठन को लेकर दौरा

Leave a Comment