Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बड़ी मात्रा में शराब, स्पिरिट व सामग्री बरामद, सिंडिकेट ध्वस्त

इटखोरी (चतरा)। चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इटखोरी थाना पुलिस ने मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, इटखोरी थाना क्षेत्र के नगवाँ स्थित बिहडियाटांड जंगल में बिनोद दांगी के मुर्गी फार्म में नकली शराब तैयार कर बिहार के विभिन्न इलाकों में तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सामग्री बरामद की, जिसमें—

  • रॉयल स्टैग 375 मि.ली. की 404 बोतल
  • रॉयल स्टैग 180 मि.ली. की 48 बोतल
  • सिग्नेचर 375 मि.ली. की 20 बोतल
  • रॉयल चैलेंजर 375 मि.ली. की 96 बोतल
  • 25 लीटर स्पिरिट (केन में)
  • नल लगा ड्रम
  • 70 खाली बोतल
  • विभिन्न ब्रांड के सैकड़ों ढक्कन व स्टीकर
  • एमआरपी स्टीकर

पुलिस के अनुसार यहां नकली अंग्रेजी शराब तैयार कर बड़े स्तर पर तस्करी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि जब से एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने जिले में पदभार संभाला है, तब से नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी टीम में सअनि विदेश कुमार पांडेय, हवलदार हरिवंश कुमार, आरक्षी प्रेम तिवारी, ओमप्रकाश यादव तथा चालक रविकांत सिंह शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए सराहना की है।

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

इसे भी पढ़ेः- ‘मजाक’ बना जानलेवा, व्यक्ति की मौत 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment