शिव विवाह झांकी ने बांधा समां, प्रवचन में उमड़ा जनसैलाब
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के रोमी गांव में आयोजित श्री श्री 108 शिव परिवार, ग्राम देवी सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा एवं नवाह ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन रात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आजमगढ़ से आए प्रवचनकर्ता रामाश्रय रामायजी के प्रवचन को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। महायज्ञ के दौरान निकाली गई शिव विवाह झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में भगवान शिव की बारात में भूत-प्रेत, पिशाच और विभिन्न स्वरूपों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य प्रजापति द्वारा किया जा रहा है। यज्ञाचार्य रामकिशुन पांडेय एवं उनकी टीम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न करा रहे हैं। यज्ञ में यजमान के रूप में रणजीत सिंह, धीरज सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह एवं ज्ञानी साव पूरे विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। वहीं संपूर्ण व्यवस्था का संचालन रंजन प्रजापति के द्वारा किया जा रहा है तथा समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह पूरे आयोजन की निगरानी कर रहे हैं। इस अवसर पर जय सिंह, मुकेश सिंह, सैनिक सिंह, मनीष सिंह, जितेंद्र प्रजापति, प्रकाश साव, अर्जुन ठाकुर सहित कई लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
इसे भी पढ़ेः- पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन
इसे भी पढ़ेः- अंचल में राजस्व कार्यों की स्थिति चिंताजनक, दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित, ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार






















Total Users : 904081
Total views : 2642625