सरहुल पर्व से लौट रही पीड़िता के साथ वारदात, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
गुमला (झारखंड)। गुमला थाना कांड संख्या 133/2026 के तहत नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप तुरी (24 वर्ष), सुरेश उरांव (22 वर्ष) और मुकेश लोहरा (29 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों गुमला थाना क्षेत्र के किता गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 371(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को पीड़िता की मां ने गुमला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सरहुल पर्व मनाकर घर लौट रही नाबालिग के साथ अहले सुबह करीब 4 बजे गांव के ही तीन लोगों ने जंगल क्षेत्र में गंभीर आपराधिक कृत्य किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी महेंद्र करमाली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल की जांच के लिए रांची से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- बाल विवाह मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच तेज, पुलिस कर रही कार्रवाई
इसे भी पढ़ेः- ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार





















Total Users : 904026
Total views : 2642560