Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

देवघर (झारखंड)। देवघर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने टॉवर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने युवाओं के हित में पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग भी उठाई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 470 लोगों की जांच 

इसे भी पढ़ेः- ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अस्पताल के मुख्य द्वार पर फिर कब्जा, मरीजों की राह में अतिक्रमण बना बड़ी बाधा

राशि के संकट से सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन पर संकट, 1 दिसंबर से बंद हो सकती है व्यवस्था

संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ हजारीबाग से उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया मार्च में हिस्सा

10 साल बाद शुरू हुआ बक्सा पुल का निर्माण, 4 दिन के सत्याग्रह के बाद अधिकारियों ने मानी मांग

झारखंड विधानसभा में SIR पर सियासी घमासान: सत्ता पक्ष ने कहा- आदिवासियों-मुसलमानों का वोट काटने की साजिश, विपक्ष बोला- घुसपैठियों की हो पहचान

PDS डीलरों की कार्यशाला, वितरण में अनियमितता पर सख्ती; 3 दुकानदार सम्मानित

Leave a Comment