290 को चश्मा व 65 मरीजों का होगा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
देवघर (झारखंड): रविवार को महिला विकास मंडल में कुम्हार टोली सेवा समिति द्वारा मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कुम्हारटोली व्यवस्थापक गोपाल राम मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 470 लोगों का नेत्र जांच, हेल्थ चेकअप एवं शुगर टेस्ट किया गया। जांच के दौरान 290 मरीजों को चश्मा लगाने योग्य पाया गया, जिन्हें जल्द ही नरसिंह सिनेमा के सामने स्थित समिति के चिकित्सालय में नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा। वहीं 65 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है, जिनका कोलकाता स्थित मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा। अन्य मरीजों को जांच के बाद नि:शुल्क दवा एवं आवश्यक सलाह दी गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के अध्यक्ष गोविंद राम अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु दास मित्तल, सचिव प्रहलाद गोयनका, गोपाल मंडल सहित महिला विकास मंडल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कुम्हार टोली सेवा समिति के मैनेजर गोपाल मंडल एवं कोलकाता मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने किया। शिविर में चयनित लाभार्थियों को 24 अप्रैल को नरसिंह सिनेमा के पास स्थित कुम्हारटोली सेवा समिति के अस्पताल में नि:शुल्क चश्मा वितरित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- वाणिज्य कर अधिकारी बनीं निहारिका राय, गांव में हुआ भव्य स्वागत
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित
इसे भी पढ़ेः- ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार





















Total Users : 903979
Total views : 2642495