Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

On: April 11, 2026 12:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में यमुना नदी में बड़ा हादसा हो गया, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्टीमर में करीब 30 से अधिक लोग सवार थे, जो लुधियाना से घूमने के लिए मथुरा-वृंदावन आए थे। हादसा वृंदावन के श्रृंगार घाट के पास उस समय हुआ, जब स्टीमर कथित तौर पर पीपे के पुल से टकरा गया और संतुलन बिगड़ने से पलट गया।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 8 घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। प्रशासन के अनुसार, अभी भी करीब 5 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है। बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है और नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे पर योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। वहीं नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर नदी परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ेः- पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

मुंहबोले भाई ने 13 साल की बच्ची की हत्या, एंबुलेंस से ले जाकर कराया अंतिम संस्कार — सनसनीखेज खुलासा

मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि 

अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

कस्टोडियल किलिंग केस में बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चंद्रनाथ हत्याकांड का बड़ा खुलासा: फास्टैग और 100+ CCTV से पकड़े गए हत्यारे; UP-बिहार से मुख्य शार्प शूटर समेत 5 गिरफ्तार!

खौफनाक वारदात: सनकी पिता ने कुल्हाड़ी से पत्नी, गर्भवती बेटी और जवान बेटे को काट डाला!

मौत की घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक आपस में भिड़ीं 9 गाड़ियां; मची चीख-पुकार!

रिश्तों का कत्ल: कलियुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वारदात में पत्नी और साला भी शामिल!

18 माह की मासूम अदिति की तलाश तेज, सटीक जानकारी देने वाले को 50 हजार का नकद इनाम; CM ने लिया संज्ञान!

भंडरा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध करम लकड़ी बोटा से लदा ट्रैक्टर जप्त, माफियाओं में हड़कंप

एसपी आवास के पास डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक कि मौत, चार गंभीर रूप से घायल 

लोहरदगा: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में नागरिकों ने सीखे RTI के गुर, 102 वर्षीय समाजसेवी सम्मानित

करोड़ों Android यूजर्स के लिए हाई अलर्ट: आपके फोन में है सेंधमारी का बड़ा खतरा, भारत सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी!

इंसानियत शर्मसार: शराबी पिता ने 5 महीने की दुधमुंही बच्ची को मुक्कों से पीटकर मार डाला, शव डस्टबिन में फेंका!

हंता वायरस का खौफ: स्पेन के पास क्रूज पर फैला संक्रमण, दो भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर नीदरलैंड भेजा गया!

दिनदहाड़े फायरिंग: BJYM नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां, पीठ में लगी दो गोली; आरोपी गिरफ्तार!

Leave a Comment