रेवतीपुर, भदौरा व जमनिया में संगठन विस्तार को लेकर तेज हुई गतिविधियां
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश): ब्रम्हर्षि वेलफेयर एसोसिएशन गाजीपुर के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने बताया कि प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय के साथ जिला ब्लॉक गठन प्रभारी प्रमोद राय ने रेवतीपुर, भदौरा और जमनिया ब्लॉक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पकड़ी में जिला संगठन मंत्री अश्विनी राय से गठन प्रक्रिया की जानकारी ली तथा ग्राम बसुका में जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद राय के साथ पूर्व ग्राम प्रधान हरेन्द्र राय से मिलकर ब्लॉक गठन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसे भी पढ़ेः- महिला भूमिहार ब्राह्मण समाज का भव्य सांस्कृतिक आयोजन
इसके अलावा, ग्राम सोनहरिया फुल्ली में जिला महामंत्री सुनील राय के आवास पर समाज के वरिष्ठजनों के साथ सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संगठन के कार्यों की सराहना की और भविष्य में अधिक सक्रियता से जुड़ने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू ने कहा कि संगठन विस्तार के दौरान पदाधिकारियों के चयन में पारदर्शिता बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करना और समाज के लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाना रहा। जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने बताया कि जल्द ही अन्य पदाधिकारी भी विभिन्न ब्लॉकों का दौरा करेंगे और संगठन को और सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज हित में आगामी कल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।






















Total Users : 904026
Total views : 2642560