Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

On: April 13, 2026 2:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका पर ही हत्या का आरोप, घर में बंधक बनाकर दी गई अमानवीय यातना

रांची (झारखंड)। रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में एक मासूम को सहारा मिलना था, वहीं उसे कैद कर प्रताड़ित किया गया और आखिरकार उसकी जान ले ली गई। मामला कांके थाना कांड संख्या 84/2026 से जुड़ा है, जिसमें नाबालिग बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी बच्ची को उसके परिजनों से देखभाल और पालन-पोषण के नाम पर अपने साथ लेकर आई थी।

समय के साथ बच्ची के परिवार और महिला के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। जांच के दौरान यह सामने आया कि सुषमा कुमारी और उसके सहयोगी (भाई) द्वारा बच्ची को घर में बंधक बनाकर रखा गया था और उसके साथ लगातार अमानवीय व्यवहार किया जाता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 10 और 11 अप्रैल 2026 की रात आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से बच्ची को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उसकी हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को विभिन्न अस्पतालों में ले जाकर इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सुषमा कुमारी, प्रदीप बारला और संतोष कुमार दास को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

बरामदगी में शामिल सामान: एक सफेद रंग की कार, तीन मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त कैंची, प्लास, लाठी और रस्सी।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कांके थाना प्रभारी सह सहायक पुलिस अधीक्षक साक्षी जमुआर ने किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि मासूमों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ेः- मानवता शर्मसार: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आधी रात का खौफनाक सच: मां ने ही ले ली दो मासूमों की जान

रिश्तों का खून: मामा पर भांजी की हत्या का आरोप

गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

गांव में महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की प्रेस वार्ता, महिलाओं को 33ः आरक्षण मिलने पर जताई खुशी

सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

सहायक अध्यापकों का आंदोलन तेज, 18 अप्रैल से आमरण अनशन की तैयारी

रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बाल विवाह मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच तेज, पुलिस कर रही कार्रवाई

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 470 लोगों की जांच

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Leave a Comment