शिक्षकों और बच्चों ने गांव-गांव पहुंचकर दिया शिक्षा का संदेश
संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
भांवरकोल/गाजीपुर। भांवरकोल स्थानीय विकासखंड के न्याय पंचायत मनिया में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व नोडल शिक्षक संकुल मु. आलिम हुसैन ने किया, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ एआरपी अमित राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर “सब पढ़ें, सब बढ़ें” और “शिक्षा है जीवन का आधार” जैसे नारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया।
यह जागरूकता रैली न्याय पंचायत के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से सीधे संवाद कर शिक्षा के महत्व को समझाया और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और शिक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाना रहा।
रैली में शिक्षक संकुल रविशंकर राय, प्रवीण ठाकुर, दिनेश राय, अजहर अली मोबीन, सलमान खान, अरुण राम, रमेश राम, अक्षय राय, रामकुबेर, प्रमोद, प्रदीप राय, संदीप, रीतू राय, त्रिलोचना, नम्रता राय सहित न्याय पंचायत के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। रैली के सफल आयोजन से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने शिक्षा के प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।






















Total Users : 897082
Total views : 2632749