Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

On: April 12, 2026 11:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। रांची में उत्पाद विभाग में भर्ती दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े ठगी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस संगठित गिरोह ने सैकड़ों अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 23 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह हर अभ्यर्थी से लगभग 15-15 लाख रुपये वसूलता था और दावा करता था कि वह उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का असली प्रश्न पत्र उपलब्ध कराएगा। हालांकि जांच में यह पूरी तरह फर्जी निकला। अभ्यर्थियों को नकली प्रश्न पत्र रटवाकर गुमराह किया जा रहा था।

इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद तमाड़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई और मौके से 164 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को थाना लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में मामला पेपर लीक का लग रहा था, लेकिन जांच में यह पूरी तरह संगठित ठगी का नेटवर्क निकला। इस गिरोह के मुख्य सरगना अतुल वत्स का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई परीक्षा घोटालों में शामिल रहा है।

इसे भी पढ़ेः- उत्पाद विभाग परीक्षा से पहले बड़ी कार्रवाई, 160 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

जांच में राहुल नामक आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसका संबंध कई चर्चित परीक्षा पेपर लीक मामलों से जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें राजस्थान क्लर्क भर्ती, नीट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्य बिहार और झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं और पटना से इस पूरे नेटवर्क का संचालन करते थे। एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस खुलासे के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लालच या फर्जीवाड़े से सतर्क रहें।

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल 

इसे भी पढ़ेः- ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment