जलपथ प्रमंडल में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, ट्रैप टीम ने बिछाया जाल – दोनों आरोपी हिरासत में
📍 हजारीबाग | संवाददाता
झारखंड के हजारीबाग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को जलपथ प्रमंडल में तैनात दो अभियंताओं को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी शामिल हैं। दोनों पर एक निजी कंपनी से मोटी रकम की रिश्वत मांगने का आरोप है।
मामला गिरिडीह जिले के ग्राम खरखरी निवासी ब्रजेश कुमार राय से जुड़ा है, जो गंगा कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सरकारी परियोजनाओं में कार्य कर रहे थे। कंपनी को पंचखेरो जलाशय योजना के अंतर्गत कोडरमा और गिरिडीह जिले में सड़क, ड्रेन और बॉउंड्री पिलर निर्माण का कार्य आवंटित किया गया था।
आरोप है कि इस कार्य के एवज में कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो ने रिवाइज्ड एग्रीमेंट की राशि का 1 प्रतिशत, पहले किए गए भुगतान का 1 प्रतिशत और उड़नदस्ता टीम के नाम पर कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान रिश्वत की रकम 1,72,000 रुपये तय की गई। इसके बाद 8 अप्रैल 2026 को ACB ने कांड संख्या 03/2026 दर्ज कर कार्रवाई की योजना बनाई।
9 अप्रैल को ACB की ट्रैप टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। मजिस्ट्रेट और गवाहों की मौजूदगी में दोनों अभियंताओं को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर ACB कार्यालय लाया गया, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक, ACB हजारीबाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है। साथ ही, इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
हजारीबाग में ACB की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीति सख्त है। इस घटना से सरकारी महकमों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।
पांच लाख घूस लेते भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू व दलाल गिरफ्तार






















Total Users : 898042
Total views : 2634166