सांसद ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया
चतरा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को सांसद कालीचरण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई। सांसद ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रेस वार्ता में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी, जिला उपाध्यक्ष रूबी वर्मा एवं जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि यह निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे महिलाओं को राजनीति में व्यापक भागीदारी का अवसर मिलेगा और वे नीति निर्माण व राष्ट्र विकास में अपनी मजबूत भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह अधिनियम उसी दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। जिप सदस्य निशा कुमारी ने भी इसे महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को नई पहचान और अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और सशक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया। इस मौके पर गंगा देवी, नीरा देवी, चिंता देवी, डॉ. मृत्युंजय सिंह, विद्यासागर आर्य, कपिल पासवान, आनंद तांती, काली यादव, खगेश्वर साहू, बब्लू सिंह, अमित सिंह, बिटू सिंह, शत्रुधन ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ेः- पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन
इसे भी पढ़ेः- अंचल में राजस्व कार्यों की स्थिति चिंताजनक, दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित, ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार






















Total Users : 904086
Total views : 2642633