Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुर्गी फार्म में देर रात लूट, मजदूरों से मारपीट, 400 से अधिक मुर्गियां, बाइक व सामान लेकर फरार बदमाश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं

हंटरगंज (चतरा)। थाना क्षेत्र के लेंजवा पंचायत अंतर्गत सागासोत-बिंदियाही गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक मुर्गी फार्म में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने फार्म में काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट भी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेंजवा निवासी बेचू यादव के मुर्गी फार्म में रात के समय दो मजदूर सो रहे थे। तभी करीब 10–12 की संख्या में अज्ञात लोग फार्म में घुस आए। सभी बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे।

मजदूर सहेंद्र यादव ने बताया कि बदमाशों ने उनसे मुर्गी बिक्री से संबंधित रुपये की जानकारी मांगी और नहीं बताने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अपराधियों ने फार्म से 400 से 500 मुर्गियां बोरे में भर लीं। इसके साथ ही बदमाशों ने बैटरी, इन्वर्टर, तार समेत अन्य सामान भी लूट लिया और बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या JH13-8088) लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित द्वारा हंटरगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ेः- नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार

इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

इसे भी पढ़ेः- ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.72 लाख की रिश्वत लेते दो इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment