Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सहायक अध्यापकों का आंदोलन तेज, 18 अप्रैल से आमरण अनशन की तैयारी

On: April 13, 2026 12:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, तैयार की गई आंदोलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति

हंटरगंज (चतरा)। झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 18 अप्रैल से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रस्तावित आमरण अनशन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय हंटरगंज परिसर में प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास कुमार त्रिवेदी ने की, जबकि संचालन राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला कमेटी के उप कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह एवं प्रखंड संरक्षक शम्भू प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। प्रखंड के प्रत्येक सीआरसी को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक सहायक अध्यापक रांची पहुंचकर आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं। वक्ताओं ने बताया कि राज्य के लगभग 45 हजार आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उनकी प्रमुख मांगों में आकलन परीक्षा को टीईटी के समकक्ष मान्यता देना शामिल है। अध्यापकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ठोस पहल नहीं करती है, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक में संजय कुमार दिनकर, प्रदीप यादव, अमिताभ केशरी, सरदार बलजीत सिंह, श्रीनाथ, मनोज, अखौरी चंद्रशेखर, पप्पू यादव, श्रवण यादव, बबलू, अजित कुमार, दिलीप सिंह, रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, अनिता देवी, रूबी कुमारी, मो. सरफराज, ललन यादव, लालदेव यादव, सतेंद्र कुमार, मनोज भुईयां सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल 

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

गांव में महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की प्रेस वार्ता, महिलाओं को 33ः आरक्षण मिलने पर जताई खुशी

सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बाल विवाह मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच तेज, पुलिस कर रही कार्रवाई

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 470 लोगों की जांच

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

ब्रम्हर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का ब्लॉक गठन को लेकर दौरा

महिला भूमिहार ब्राह्मण समाज का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली

Leave a Comment