351 श्रद्धालुओं की सहभागिता, पूरे गांव में भक्तिमय माहौल
हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड के तरवागड़ा पंचायत अंतर्गत सोखा गांव में श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर 351 श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। यज्ञाचार्यों द्वारा विधि-विधान से कलश प्रदान कर यात्रा की शुरुआत कराई गई। कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए स्थानीय लीलाजन नदी के जलाशय तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके पश्चात श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे और विधिवत कलश स्थापना की गई। इस दौरान हर-हर महादेव, हर-हर शंभू, जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। महायज्ञ के प्रारंभ होते ही पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया है। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिवसीय महायज्ञ के दौरान विशेष भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, यज्ञ समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
गांव में महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
इसे भी पढ़ेः- पेपर लीक के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन
इसे भी पढ़ेः- अंचल में राजस्व कार्यों की स्थिति चिंताजनक, दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित, ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार






















Total Users : 904123
Total views : 2642681