Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार

On: April 10, 2026 8:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आरोपी भेजा गया जेल , प्रशासन ने किया निलंबन

चतरा। जिले के एक अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के गर्भवती होने का मामला तब उजागर हुआ जब वह विद्यालय से घर चली गई। परिजनों को उसके स्वास्थ्य में बदलाव दिखने पर जांच कराई गई, जिसमें गर्भावस्था की पुष्टि हुई। इसके बाद गांव में चर्चा फैल गई और आक्रोशित ग्रामीण छात्रा को लेकर विद्यालय पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी शिक्षक शंकर प्रसाद (उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी गुदरी बाजार, थाना सदर, चतरा) को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर हंटरगंज थाना कांड संख्या 47/2026 दर्ज करते हुए आरोपी पर बीएनएस की धारा 68, पोक्सो अधिनियम एवं एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त कीर्तिश्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस पदाधिकारी नितेश कुमार प्रसाद, महिला थाना प्रभारी सुषमा कुमारी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मामले की आगे की जांच जारी है। 👉 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच 

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

शेल्टर होम से 10 बच्चे फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर सुरक्षा को दिया चकमा; पुलिस महकमे में हड़कंप, SSP ने बनाई स्पेशल टीम!

गांजा तस्करों का बड़ा सिंडिकेट धराया: 43 किलो गांजा, 3 पिस्टल और 2 कार के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

Leave a Comment