Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हिंदी साहित्य साधना से यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई पहचान

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के हिंदी साहित्य शिक्षक डॉ. राजीव कुमार दास ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीसरा विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। उनके इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। डॉ. राजीव कुमार दास ने वासंतिक नवरात्र के अवसर पर अपनी साहित्य साधना के माध्यम से मां भवानी के नौ स्वरूपों का विस्तृत वर्णन करते हुए एक लंबी रचना प्रस्तुत की, जिसके आधार पर उनका नाम यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (न्यूयॉर्क, अमेरिका) में दर्ज किया गया। इससे पूर्व भी वे कृष्ण काव्य के लिए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा राम काव्य के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं। डॉ. राजीव को हिंदी साहित्य लेखन के क्षेत्र में भारत सरकार सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वे विभिन्न राष्ट्रीय चौनलों, देश-विदेश के कवि सम्मेलनों और मुशायरों में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल गिद्धौर बल्कि पूरे चतरा जिले का गौरव बढ़ाया है।

इसे भी पढ़ेः- पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच 

इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

इसे भी पढ़ेः- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment