Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव में भारी बहुमत, राहुल गांधी ने कहा कर्नाटक में नफरत की बाजार बंद हुई, मोहब्बत की दुकानें खुलीं

On: May 13, 2023 8:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में भारी बहुमत हासिल करने के बाद 13 मई 2023 के दोपहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया के सामने आए और कहा कर्नाटक में नफरत की बाजार बंद होने के साथ मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया कि देश को नफरत नहीं मोहब्बत अच्छी लगती है।

वहीं राहुल गांधी के बयान से पूर्व भाजपा ने कर्नाटक में हार स्वीकार कर ली। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद समीक्षा की जाएगी और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम में कांग्रेस को जीत की बधाई दी। वहीं समर्थन करने वालों का शुक्रिया किया।

 

कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया है कि उन्हें एक ऐसी राजनीति चाहिए, जहां उनके मुद्दों पर बात होर: कांग्रेस महासचिव

कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के लोगों ने साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने की राजनीति अब काम नहीं करेगी।

 

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 133 सीटों पर जीती है और 03 पर आगे है, कुल 136 सीटें। भाजपा को 64 पर जीत और 01 पर आगे है, कुल 65 सीटें। जेडीएस 19 सीटें जीती है। अन्य 4 सीटों पर जीती है।

दुसरी ओर कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार रोते हुए कहा, मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोसा था। कांग्रेस ने 14 मई 2023 रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है।

  • कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट पर जीत दर्ज की है।
  • यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बोले, जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।
  • बेंगलुरु में डीके शिवकुमार भावुक हो कहा कांग्रेस नेताओं को श्रेय देता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की।
  • दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में जश्न के दौरान एक नेता पटाखा जलाते वक्त बाल-बाल बच गए।
  • बेंगलुरु में वोटों की काउंटिंग के दौरान भाजपा के बेस कैंप में अचानक सांप निकल आया। जिससे अफरतफरी मच गई।

कर्नाटक में बीते 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई

कर्नाटक में बीते 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई। अंतिम दफे 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए चुनाव में जीत दर्ज की थी। जबकी बीते पांच चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से सिर्फ दो बार (1999, 2013) में सिंगल पार्टी को बहुमत मिला। भाजपा 2004, 2008, 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसने बाहरी समर्थन से सरकार बनाई।

कर्नाटक में पहली बार 73.19 प्रतिशत वोटींग, पिछले चुनाव से 1 प्रतिशत अधिक

10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग के अनुसार कर्नाटक में 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है।

2018 में भाजपा बहुमत नहीं होने के बाबजूद बनाई सरकार, पांच वर्ष में तीन सीएम

2018 में भाजपा ने 104, कांग्रेस ने 78 और जेडीएस ने 37 सीटें जीती थीं। किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिली। भाजपा से येदियुरप्पा ने 17 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन सदन में बहुमत साबित न कर पाने की वजह से 23 मई को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनी। 14 महीने बाद कर्नाटक की सियासत में उलट फेर हुई, कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायकों के बगावत के बाद कुमारस्वामी को कुर्सी छोड़नी पड़ी। बागियों को येदियुरप्पा ने भाजपा में मिलाया और 26 जुलाई 2019 को 119 विधायकों के समर्थन के साथ फिर मुख्यमंत्री बने, लेकिन 2 साल बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया। इस तरह कर्नाटक में पांच वर्ष में 3 सीएम बने।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन

सीओ द्वारा युवक की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कानून हाथ में लेना प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ

बीडीओ के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पुतला दहन

भारतमाला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रास्ता बंद होने से 250 घरों का संपर्क टूटने का खतरा, आंदोलन की चेतावनी

हरदोई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सभा, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के अभियान के लिए मांगा जनसमर्थन

प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की

भाजपा नेता पवन तिग्गा के अगुवाई में विरोध प्रदर्शन,ममता बनर्जी का किया गया पुतला दहन 

नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव— सांसद सुखदेव भगत* 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का विशाल लक्ष्य

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

Leave a Comment