Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सीओ द्वारा युवक की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कानून हाथ में लेना प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ

On: March 9, 2026 10:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चतरा जिले में महिला सीओ द्वारा युवकों के सिर पर डंडे से प्रहार करने की घटना को गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। श्री मरांडी ने कहा कि प्रशासनिक पद पर बैठे किसी भी अधिकारी से संयम, संवेदनशीलता और कानूनसम्मत आचरण की अपेक्षा की जाती है। जिनके कंधों पर कानून लागू कराने की जिम्मेदारी होती है, यदि वही कानून को हाथ में लेने लगें तो यह व्यवस्था की मूल भावना पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित युवकों से कोई गलती हुई भी थी तो उसके लिए कानून के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान मौजूद है। बीच सड़क इस प्रकार सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित करना न तो न्यायसंगत है और न ही प्रशासनिक मर्यादा के अनुरूप है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और इससे प्रशासन की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है। उन्होंने उपायुक्त चतरा से संबंधित सीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पर्यटन विकास को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण, पहुंच पथ की मरम्मत और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का दिया निर्देश

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण

रामनवमी झांकी को लेकर भास्कर स्वालंबन क्लब की बैठक, भुवनेश्वर दांगी बने अखाड़ा समिति के अध्यक्ष

बीडीओ के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पुतला दहन

बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की चर्चा, पुलिस अभियान के बावजूद अफीम माफियाओं के सक्रिय होने की आशंका

डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवाओं को सरकारी सेवा व खेल में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर

भारतमाला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रास्ता बंद होने से 250 घरों का संपर्क टूटने का खतरा, आंदोलन की चेतावनी

हरदोई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सभा, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के अभियान के लिए मांगा जनसमर्थन

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद 4 जैप जवान और 1 गृह रक्षक निलंबित

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम में बोले उपायुक्त

डायट चीरी में विज्ञान प्रदर्शनी निर्माण पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की

Leave a Comment