Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बीडीओ के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पुतला दहन

On: March 9, 2026 10:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड में कथित भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में अनियमितता को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस के पूर्व जिला युवा अध्यक्ष मोतीलाल पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिषेक पांडेय के खिलाफ प्रतापपुर मुख्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन से पहले लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रतापपुर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च किया। प्रदर्शनकारियों की तख्तियों पर डिमांड पेंशन लागू करो, 15वीं वित्त में घूस लेना बंद करो, जंग पंचायत का मास्टर रोल जीरो करना बंद करो, प्रतापपुर बीडीओ होश में आओ, प्रतापपुर से स्थानांतरण करो जैसे कई नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रखंड कार्यालय में पेंशन योजना, अबुआ आवास योजना सहित कई सरकारी योजनाओं में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। उनका कहना है कि लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है और कई मामलों में पैसे लेने के बावजूद काम नहीं किया जाता। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मोतीलाल पासवान ने कहा कि आम जनता लगातार इन समस्याओं से परेशान है, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के अंत में प्रतापपुर मुख्य चौक पर बीडीओ का पुतला दहन कर लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी झांकी को लेकर भास्कर स्वालंबन क्लब की बैठक, भुवनेश्वर दांगी बने अखाड़ा समिति के अध्यक्ष

बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की चर्चा, पुलिस अभियान के बावजूद अफीम माफियाओं के सक्रिय होने की आशंका

डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवाओं को सरकारी सेवा व खेल में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर

भारतमाला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रास्ता बंद होने से 250 घरों का संपर्क टूटने का खतरा, आंदोलन की चेतावनी

हरदोई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सभा, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के अभियान के लिए मांगा जनसमर्थन

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद 4 जैप जवान और 1 गृह रक्षक निलंबित

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम में बोले उपायुक्त

डायट चीरी में विज्ञान प्रदर्शनी निर्माण पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की

बार-बार हो रहे हादसों से भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

लापता छात्रा को खोजने पर 25 हजार का इनाम घोषित

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित, डीडीसी ने कहा सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Leave a Comment