Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

On: March 8, 2026 1:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन के बाद अब राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक नई मांग रख दी है—केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए। इस मांग के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली हो गई है और अब भारतीय जनता पार्टी सहित एनडीए के भीतर नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इसी बीच एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रवक्ता मनीष सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राष्ट्रीय राजनीति में लौटना एक ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की कार्यशैली, सुशासन की नीति और प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब पूरे देश को मिलेगा। मनीष सिंह ने आगे कहा कि बिहार को अब नई ऊर्जा और नई सोच के साथ नेतृत्व की जरूरत है। ऐसे में युवा नेता चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया जाना चाहिए। उनके अनुसार यह कदम केवल राजनीतिक बदलाव नहीं होगा, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लोकतंत्र में विश्वास को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान एक शिक्षित और दूरदर्शी नेता हैं और उनका “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का विजन राज्य के विकास को नई दिशा दे सकता है। इससे पहले लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रभारी और सांसद अरुण भारती ने भी चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, जिस पर सभी दलों की नजर टिकी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

आकांक्षा परीक्षा और इंटर के शानदार रिजल्ट पर जताई खुशी, छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment