Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मृतकों में झारखंड के पोटका के दो युवक शामिल, गांव में पसरा मातम

हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कापड़ियावास में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की एक निर्माणाधीन साइट पर खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहीत गांव के दो युवक भागीरथ गोप और संजीव गोप भी शामिल हैं। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कुछ समय पहले ही हरियाणा मजदूरी करने गए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर सात मजदूरों के शव बाहर निकाले गए।प्रशासन ने मृतकों की पहचान शिवशंकर, परमेश्वर मेहता, मंगल मेहता, भागीरथ गोप, सतीश, संजीव गोप और धनंजय मेहता के रूप में की है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायल मजदूरों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुरक्षा में लापरवाही की आशंका

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी माना जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों का कहना है कि मिट्टी धंसने की आशंका के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और निर्माण कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर पोटका क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक गांव लाने की व्यवस्था की जाए तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment