भंडरा । भंडरा-मसमानो मुख्य पथ भंडरा थाना क्षेत्र के बोटका पुल के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामाजिक कार्यकर्ता बबलू उरांव द्वारा सीएचसी भंडरा पहुंचाया गया। जहां घायल युवक को प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने घर भेज दिया। बता दें कि बेदाल टंगरा टोली गांव निवासी भौंरा उरांव के पुत्र शिव दयाल उरांव (22 वर्ष) अपने स्कूटी से भंडरा जा रहा था। तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक को सामाजिक कार्यकर्ता बबलू उरांव द्वारा सीएचसी भंडरा पहुंचाया गया।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल
On: March 10, 2026 8:43 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1276937
Total views : 3149472