Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

On: March 8, 2026 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। आदिवासी अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद Sukhdev Bhagat ने लोहरदगा कचहरी मोड़ देशवाली स्थित सरना स्थल में सांसद निधि से निर्मित चबूतरा एवं सौंदर्यीकरण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयोजित सादे किन्तु गरिमामय समारोह में समाज के कई अगुवा, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में सांसद Sukhdev Bhagat ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का जीवंत केंद्र है। इसकी सुरक्षा और संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि चबूतरा निर्माण और सौंदर्यीकरण से इस पवित्र स्थल की पहचान और गरिमा अक्षुण्ण बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा आदिवासी जीवन का मूल आधार है। यदि ये सुरक्षित रहेंगे, तभी आदिवासी समाज की संस्कृति और अस्तित्व सुरक्षित रहेगा। सांसद ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा कि सरना स्थल केवल पूजा-अर्चना का स्थान ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पारंपरिक निर्णय और सामुदायिक एकता का भी केंद्र है। यहां समाज के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन होता है।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने सांसद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम आदिवासी अस्मिता को नई मजबूती प्रदान करेगा। मौके पर मणि उरांव, रघु उरांव, मुखिया राजू उरांव, जलेश्वर उरांव, बिरसा उरांव, लक्ष्मी भगत, सोमदेव उरांव, सोमे उरांव, फूलचंद उरांव, मुकेश उरांव, महादेव उरांव, विनोद उरांव, वीरेंद्र खेरवार, संदीप उरांव, विनय उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

Leave a Comment