Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

On: March 10, 2026 8:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

**विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित**

 

लोहरदगा/नई दिल्ली: Indian Chambers of Commerce for SC, ST and Women Entrepreneurs की ओर से Constitution Club of India में “विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर की महिला उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में संसदीय समिति (एससी/एसटी कल्याण) के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राज्यसभा सदस्य फौजिया खान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी मर्सी एपीओ केरल के पूर्व डीजीपी बसंजीव पटजोशी Indian Chambers of Commerce for SC, ST and Women Entrepreneurs के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पाल तथा राष्ट्रीय महासचिव हेमा एक्का सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में देश के 12 राज्यों से आई महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को “विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेमा एक्का को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा देशभर से आई 40 अन्य महिलाओं को भी अलग -अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। झारखंड राज्य के लोहरदगा जिला से नूतन कच्छप को भी विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनके लिए नए अवसर उपलब्ध कराने से देश के सामाजिक और आर्थिक विकास को और मजबूती मिलती है। यह कार्यक्रम देशभर की महिला उद्यमियों को एक साझा मंच देने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment