Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

On: March 10, 2026 11:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चाय बागान में आयोजित जनसभा में आदिवासी समाज के अधिकार और संघर्ष की कही बात

बिस्वनाथ चारियाली (असम)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ऑफ असम, जारी शक्ति एवं आदिवासी काउंसिल ऑफ असम के संयुक्त तत्वावधान में बिस्वनाथ चारियाली स्थित मेजिकाजन चाय बागान में आयोजित जनसभा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय के अधिकारों और उनके संघर्ष की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में रहने वाले गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर लंबे समय से अत्याचार और शोषण की बातें सुनने को मिलती रही हैं। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से यहां के आदिवासी समुदाय चाय उद्योग से जुड़े हैं और उनके श्रम से ही चाय उद्योग चल रहा है, लेकिन उन्हें इसके बदले उचित मेहनताना नहीं मिल पाता।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए क्रांतिकारी नेता प्रदीप नाग ने अपने प्राणों की आहुति दी है, जो इस संघर्ष की गंभीरता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने झारखंड के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी जल, जंगल और जमीन के संरक्षण तथा आदिवासी पहचान के लिए लंबा संघर्ष हुआ। लगभग 50 वर्षों के संघर्ष के बाद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन सहित कई नेताओं के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य के निर्माण का संकल्प लिया गया। इस आंदोलन में कई क्रांतिकारी वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी और अनेक परिवारों ने कठिनाइयों का सामना किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद भी आदिवासी समुदाय आर्थिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से उतना मजबूत नहीं हो सका, लेकिन राज्य सरकार लगातार उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में रहने वाले आदिवासी समाज को भी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय को बौद्धिक रूप से मजबूत होना होगा और संविधान में मिले अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह विडंबना है कि हजारों वर्षों से असम में निवास करने वाले आदिवासी समाज को अब तक आदिवासी का दर्जा नहीं मिल पाया है। इस स्थिति को बदलने के लिए समाज को चट्टान की तरह एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज किसी का बुरा नहीं चाहता और न ही किसी का शोषण करना उसकी संस्कृति का हिस्सा रहा है। देश में आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि असम प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर राज्य है और पर्यटन के क्षेत्र में यहां अपार संभावनाएं हैं, जिनका विकास कर क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

Leave a Comment