Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

भारतमाला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रास्ता बंद होने से 250 घरों का संपर्क टूटने का खतरा, आंदोलन की चेतावनी

On: March 9, 2026 10:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा पंचायत के पचमो गांव में भारतमाला परियोजना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने परियोजना के तहत रास्ता बंद करने और विभागीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उनकी जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया और अब परियोजना के तहत मनमाने तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके कारण गांव के लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों के अनुसार, उनके गांव का मुख्य बाजार पाण्डेयपुरा है और वहां जाने के लिए जो निकटतम रास्ता है, उसे भारतमाला परियोजना के तहत बंद किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि यह रास्ता बंद हो जाता है तो पाण्डेयपुरा से गांव का सीधा संपर्क पूरी तरह टूट जाएगा। ऐसे में लगभग 250 घरों के लोगों को बाजार जाने के लिए करीब 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे बच्चों के स्कूल जाने, महिलाओं के रोजमर्रा के कार्य, बाजार आने-जाने और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिस सड़क के लिए जगह छोड़े जाने की बात कही जा रही है, उसके निर्माण की स्वीकृति पहले ही सरकारी योजनाओं के तहत मिल चुकी है। इसके बावजूद परियोजना के तहत अधिक जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर उपायुक्त कार्यालय चतरा और हंटरगंज थाना में आवेदन भी दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जमीन अधिग्रहित कर ली गई, लेकिन परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है और बाहरी मजदूरों से काम कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भारतमाला परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवाओं को सरकारी सेवा व खेल में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर

हरदोई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सभा, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के अभियान के लिए मांगा जनसमर्थन

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद 4 जैप जवान और 1 गृह रक्षक निलंबित

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम में बोले उपायुक्त

डायट चीरी में विज्ञान प्रदर्शनी निर्माण पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की

बार-बार हो रहे हादसों से भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

लापता छात्रा को खोजने पर 25 हजार का इनाम घोषित

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित, डीडीसी ने कहा सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन निकला भव्य अखाड़ा नगर भ्रमण, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से भक्तिमय हुआ मधनियां क्षेत्र

जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सिंदुवारी फाइटर की शानदार जीत, 70 रन से पैंथर-11 को हराकर फाइनल में बनाई जगह

रामनवमी पर झांकी प्रस्तुति को लेकर बैठक, संचालन समिति का गठन, विकास कुमार बने समिति के अध्यक्ष

Leave a Comment