Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

On: March 10, 2026 11:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घर में सगाई की तैयारियां चल रही थीं… खुशियों की आहट थी… लेकिन किसे पता था कि कुछ ही पलों में सब कुछ मातम में बदल जाएगा। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। जब उनके शव घर पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा और हर आंख नम हो गई। जिस घर में दो दिन बाद सगाई की रस्म होनी थी, वहां बेटे की अर्थी उठी… और पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।

साहिबगंज। साहिबगंज में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तालबन्ना निवासी सनोज यादव और शोभनपुर भट्ठा निवासी बादल यादव की मौत के बाद मंगलवार को दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मृतक सनोज कुमार यादव के पिता कुंवर यादव ने बताया कि उनके बेटे की दो दिन बाद ही सगाई होने वाली थी और घर में उसकी तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि किसे पता था कि सगाई की तैयारी के बीच ही बेटे की अर्थी उठेगी। यह कहते ही परिजन फूट-फूट कर रो पड़े और आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही एंबुलेंस से दोनों युवकों के शव उनके घर पहुंचे, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। तालबन्ना में सनोज यादव के घर और शोभनपुर भट्ठा में बादल यादव के घर मातम का माहौल बन गया। आसपास के लोग भी इस दर्दनाक दृश्य को देखकर भावुक हो गए और पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। बादल यादव के अंतिम संस्कार के दौरान माहौल और भी गमगीन हो गया। जब परिजन और ग्रामीण अर्थी उठाने लगे तो उसकी बहन रोते हुए बार-बार कह रही थी, “काहे हमार भाई के सब ले जाता, हम कुछो ना बोलब…” यह कहते हुए वह फूट-फूट कर रोने लगी। परिवार के लोग और ग्रामीण उसे संभालने की कोशिश करते रहे। वहीं बादल की मां भी बेटे की मौत से गहरे सदमे में चुपचाप बैठी अपने लाल की जुदाई का दर्द सहती नजर आईं।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तालबन्ना दुर्गा मंदिर के पास नेशनल हाईवे-80 पर शव रखकर कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। घटना की जानकारी मिलने पर अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू के निर्देश पर अंचल कार्यालय से कर्मचारी संजय गुप्ता समेत अन्य कर्मी भी पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।बताया जाता है कि सोमवार देर रात दोनों युवक एक विवाह समारोह में भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

Leave a Comment