Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

On: March 10, 2026 8:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित प्रेम नगर कृषि मार्केट के पीछे मंदिर समिति की सार्थक पहल से नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर में एक दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगामी 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा. इसे लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने भव्य तैयारियां शुरू कर दिया हैं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह है. आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली है. अनुष्ठान का शुरुवात 11 मार्च से भगवान के मूरत को मंदिर भ्रमण कर किया जायेगा साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 12 मार्च को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. समिति के रामविलास साहू ने बताया कि 12 मार्च (गुरुवार) को भव्य कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. पुरोहितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये जायेंगे. मंदिर निर्माता रामविलास साहू और उनकी धर्मपत्नी बिरसमुनी देवी द्वारा नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। पूजा अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति की ओर से भंडारा का भी आयोजन किया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जो अतिथियों के स्वागत और व्यवस्था की कमान संभालेगी. श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की भी व्यवस्था की गयी है. समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी सनातन प्रेमियों से इस धार्मिक अनुष्ठान, कलश यात्रा और भंडारा में शामिल होने की अपील की है. मौके पर शिवदयाल साहू, विदेशी साहू, मुनका साहू, मुन्ना साहू, मुकेश जायसवाल, ढेलू साहू, हीरा साहू, बिंदेश्वर महतो, उदय सिंह, सोनू भगत, आशीष नाग, मुनका साहू, जसपाल सिंह, दीपक महतो, महेश शर्मा, बिपिन अग्रवाल सतीश यादव इत्यादि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment