चतरा। शहर के साईं रेजीडेंसी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत नगर कार्यशाला सह प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय प्रजापति ने की। प्रशिक्षण वर्ग में जिला से नियुक्त रजनीकांत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री अमित राम ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र तथा उनके विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी योजनाओं तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में जिला ओबीसी महामंत्री मनोज भारती ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन साह, विद्यासागर आर्य, अभिषेक केसरी, गोपाल सोनी, प्रदीप रावत, गोबिंद राम, शंकर सोनी, काली यादव, नीरज सोनी, दाता ठाकुर, मनोज केसरी, हरिओम केसरी, राजकुमार वर्मा, अजित श्रीवास्तव, गंगा देवी, नीरा देवी, प्रियंका देवी, संगीता देवी, विवेक शर्मा, प्रवीण कुमार, राज शर्मा, सुमित सिन्हा, अशोक केसरी, दिलीप चौधरी, रोहित चौधरी, चंदन सोनी, पिंटू राणा, मनोज कांदु, सन्नी लाल समेत सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन

On: March 9, 2026 10:58 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 837079
Total views : 2548844