*नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव— सांसद सुखदेव भगत*
*महिला केवल एक बेटी ,मां या पत्नी नहीं, वह समाज की रीड की हड्डी होती है— सांसद*
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के हरमू में महिला मंडलों के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोहरदगा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सांसद का महिला मंडल के सदस्यों द्वारा पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया ।मौके पर सांसद ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा के लिए हर नारी को जागरूक करने की आवश्यकता है ।महिला दिवस हमें महिलाओं के द्वारा समाज में दिए गए योगदान उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है ।श्री भगत ने कहा कि महिला केवल एक बेटी ,मां या पत्नी नहीं होती वह समाज की रीड की हड्डी होती है। आज की महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर खेल मैदान तक और घर की चौखट से लेकर व्यापार की दुनिया तक ,हर जगह अपनी परचम लहरा रही है ।श्री भगत ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहीं देवता भी विराजते हैं। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई है हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही है। हम सबों को महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। श्री भगत ने महिलाओं से अपने बच्चों को पढ़ाने एवं दारू- हाड़ी से दूर रखने की बात कहें। नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दिए मौके पर सुनीता उरांव,करमी उराव, फूलमानिया उरांव, रीता उरांव, अमृता उरांव,संतोषी उरांव देवमनी उराव, सोमरी उरांव सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।





















Total Users : 835718
Total views : 2547018