बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बिरहोर कॉलोनी के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक शनिवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि युवक गिद्धौर से चौपारण जा रहा था। इसी क्रम में बिरहोर कॉलोनी के समीप जानवर बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया और युवा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक चौपारण के बेढ़ना गांव निवासी ओम प्रकाश कुमार बताया जा रहा है।




























Total Users : 940813
Total views : 2693660